Posts

किसान

मेरी क़लम से... खेतों में किसान बो देते है अपना सब कुछ सुबह से शाम तक पिघला देते है देह को घुल जाते है मिट्टी में आस का बीज सींचकर वापस घर आते है एक बेटा है कोने में बैठा जो मुस्क...

करतब

चलो बेटी! मिलकर करतब दिखाते है करतब!! ये क्या होता है पापा? ओहो!करतब नहीं जानती ये भी एक खेल है जैसे लुका छिपी,गुड्डा गुड़ियाँ जब मैं घोड़ा बन जाता हूँ और मेरी पीठ पर बैठकर धुड...

गुनाहगारों को सज़ा नहीं मिलता

अश्क़ बहाने से वफ़ा नहीं मिलता रहम में कोई खुदा नहीं मिलता वो शख़्स नाराज़ है जमाने से पर वो किसी से खफ़ा नहीं मिलता इस शहर की डराती है इमारतें अब सुकूँ वाला मकां नहीं मिलता ...

भोली माँ

मेरी कलम से... मेरी माँ भी ना कितनी भोली है अब भी कहती है बेटा बाल्टीभर पानी मत उठाओ हाथ थक जायेगा आधा ही पानी भर जाये तो ही उठाया करो पर माँ मैं इतना नादान भी नही जानता हूँ मैं उस आधे जल पात्र में भरना चाहती हो अपनी ममता को आशीर्वाद को विशाल मन को मातृभाव को माँ मैं तुम्हारी चालाकियां समझ चुका हूँ अब इसलिए तो मैं किसी बहाने से डुबो देता हूँ तुम्हारे आँचल का एक कोना ताकि साधारण सा पानी भी तृप्त हो जाये घुल जाये उस में अदृश्य प्रेम और बन जाये निर्मल गंगा इस अमृतजल में लगा लूँ डुबकी कर लूँ हर की पौड़ी का दर्शन तब मोक्ष को प्राप्त हो जाऊँगा ईश्वर आस्था दिव्य प्रेम ये सब तुम ही तो हो माँ!!!! ©चंदन सोनी

रंगबाज अशोक

मेरी कलम से... सुनो रंगबाज अशोक हाँ, मैं तुम्हारी माँ गंगा नहीं पहचान पाये ना तुम अपनी माँ को भी थोड़ी कुरूप हो गई हूँ और थोड़ी अशक्त भी इसलिये आज मुझे पहचान नहीं पाये कल मुझे पहचान कर भी इंकार कर दोगे मुझे पता है क्योंकि मैं जानती हूँ कल मेरा अस्तित्व नष्ट हो जायेगा मैं ढ़ल रही हूँ विषाक्त काले रंग में कल कारखानों गंदे नालों शहरी कचड़ों के कारण हाँ मैं अब गरल हो रही हूँ मर रही हूँ मैं अब तो आकाश में अगोरता सूरज भी मुझ में डुबने से कतराता है डरता है कहीं अकारण ग्रहण ना लग जाये तुम तो मेरी चौकसी करते हो पहुँच जाते हो गोता लगाकर अठखेलीयाँ करते मेरे हृदय तक तुम देख लेतेे हो मेरे उदक से इतर विरह में बहते खारा नयनजल को समझते हो ना मेरी व्यथा मेरी रूदन सुनते हो ना मेरी असहाय सीत्कार को मैं तो शापित हूँ इसलिए तो चुप हूँ पर तुम क्यों नहीं समझाते इस अल्पमति समाज को जो मेरी काया को कलंकित दूषित करते है मल मूत्र कचड़ाे से तुम्हे भी तो खरोंच आती होगी काँच कील काटों से जब तुम समाते होगे मेरे गर्भ में किसी डूबते जीवन को बचाने क्य...

प्रेम

मेरी कलम से... कागज के किनारे तुम इंतज़ार करना मैं भेजूंगा इस छोर से हृदय की नौका में कविता को माँझी बनाकर प्रेमजल के सहारे तुम्हारे लिए शब्दों का श्रृंगार सजा लेना खुद को मेरे आंतरिक लगाव को समझ जाना बस कारण मत पूछना कि तुमसे इतना अनंत प्रेम क्यों है!!!! ©चंदन सोनी

प्रतिबंधित बेटियाँ

मेरी कलम से... कितनी प्रतिबंधित होती है बेटियाँ जन्म से ही परम्पराओं का आवरण पहना कर कितनी आसानी से छली जाती है पूरी उम्र अपरिमेय रिश्तों को एकत्र करने में ना जाने कितने भागों में बाँटती है खुद को कभी बेटी कभी बहन कभी पत्नी कभी बहू फिर माँ बनकर अपने ही देह से जन्म देती है अपनी ही छवि को एक नये रिश्ते का उद्‌गम करती है और हो जाती है एकात्म संपूर्ण नारी एक जीवन के जितने रूप उतनी ही जिम्मेदारियाँ ना कम ना ज्यादा अपने ही मन की ममता निस्वार्थ त्याग के कारण भूल जाती है कि जीना भी जरूरी है स्वयं को जिंदा रखने के लिए इच्छाओं को मारना और मौन रहना ही उचित होता है मृत्यु से पहले कितनी बार मरती है तिरस्कृत की घुटन से प्रत्येक दिन वो जानती है प्रेम और कर्तव्य को निभाने के लिए खुद को त्यागना ही होगा भीतर चल रहे युद्ध में हराना ही होगा स्वयं को ताकि जीत का परचम लहरा सके गृह के आंगन में दर्पण के आगे कहाँ संवार पाती है स्वयं को वो तो संवारती है अपने घर को रिश्तों को संस्कारों को मृषा श्रृंगार के पीछे छिपा लेती है अपनी विषाद मन को आखों की झील ...